Friday, January 21, 2011

बिटिया गंगा नीर

बिटिया घर का है सकूँ' ,  बिटिया रिमझिम रैन /
जिस घर में बिटिया नहीं' , वो ही घर     बैचैन //
बडे भाग जो बन      सका ,  तू बेटी का बाप /
हर लेती    है बेटियाँ' ,     सारे     दु;ख  संताप //
बेटा है शीतल हवा .,   बिटिया     गंगा नीर /
मात पिता के वास्ते,'   दोनो ही     जागीर //
किसने हैं   पैदा किये ,    ये     बेहूदा तर्क /
बेटी बेटा ऐक से',  क्यों करते     हो फ़र्क //

No comments: